कोरोना अपडेट: सक्रिय मरीज 9 लाख से नीचे, नए मरीज 70 हजार बढ़े
सुमन कुमार
देश में कोरोना से संक्रमण की रफ्तार में कमी का सिलसिला जारी है। ऐसा लगता है कि देश में कोरोना का पहला पीक आकर गुजर गया है। पिछले कई दिन से कोरोना के रोजाना के नए मरीजों की संख्या 80 हजार से नीचे बनी हुई है। सप्ताह के आरंभ में तो ये 61 हजार के करीब पहुंच गई थी। गुरुवार को ये संख्या 70 हजार के करीब रही है। खास बात ये है कि करीब 20 दिनों के बाद पहली बार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 9 लाख से नीचे आ गई है। 20 दिन में सक्रिय मरीजों की संख्या में सवा लाख की कमी आई है। ये स्थिति तब है जबकि कोरोना से जांच की संख्या में कमी नहीं की गई है बल्कि देश में लगातार 10 लाख से 11 लाख के बीच कोरोना टेस्ट हो रहा है।
देश में क्या है मरीजों की स्थिति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या में 8833 की कमी हुई और अभी देश में 8,93,592 एक्टिव मरीज हैं। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा 59 लाख के पार पहुंच गया है। अब तक 59,06,069 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कुल 69,06,151 कोरोना संक्रमित अब तक सामने आए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 1,06,490 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 1.54 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 86 प्रतिशत (85.52) के पास पहुंच गया है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 13 प्रतिशत के नीचे (12.94) आ गयी है। पिछले 24 घंटे में 78365 लोगों ने कोरोना को हराने में कामयाबी पायी है।
देश में गुरुवार को 70496 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। नए मरीजों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र फिर शीर्ष पर है। गुरुवार को राज्य में 13395 नए मरीज सामने आए हैं। राज्य में एक दिन में 358 लोगों की मौत हुई है जो कि जो कि देश में एक दिन में कोरोना से होने वाली कुल मौतों का करीब 37 प्रतिशत है। पूरे देश में एक दिन में कोरोना से 964 मौतें हुई हैं।
बात अगर देश की राजधानी दिल्ली की करें तो यहां पिछले 24 घंटे में नए मरीजों की संख्या 2726 रही है। कुल नए मरीजों का करीब 71 प्रतिशत हिस्सा देश के सिर्फ 8 राज्यों में सिमटा है जबकि करीब 97 प्रतिशत हिस्सा देश के 20 राज्यों में सिमटा है। कर्नाटक में 10704, केरल में 5445, आंध्र प्रदेश में 5292, तमिलनाडु में 5088, बंगाल में 3526, ओडिशा में 3144, यूपी में 3133, छत्तीसगढ़ में 2873, राजस्थान में 2138, तेलंगाना में 1891, मध्य प्रदेश में 1715, हरियाणा में 1284, असम में 1188, गुजरात में 1116, बिहार में 1087, पंजाब में 856, झारखंड में 784 और जम्मू एवं कश्मीर में 696 नए मरीज सामने आए हैं।
देश में कितने टेस्ट
देश में कोरोना के टेस्ट की संख्या गुरुवार को 11 लाख से ऊपर रही। शुक्रवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 24 घंटे में देश में 11 लाख 68 हजार 705 टेस्ट हुए हैं जबकि देश में कुल टेस्ट की संख्या आठ करोड़ 46 लाख 34 हजार 680 पहुंच गयी है।
पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर
किस राज्य में कितनी मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर शुक्रवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 964 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से 37 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र में जबकि करीब 74 प्रतिशत मौतें सिर्फ 7 राज्यों में हुई हैं। महाराष्ट्र में 358, कर्नाटक में 101, तमिलनाडु में 68, बंगाल में 63, यूपी में 45, आंध्र प्रदेश में 42 और दिल्ली में 37 मौतें हुई हैं। शेष करीब 31 प्रतिशत मौतें देश के अन्य 24 राज्यों में हुई हैं। इनमें से पंजाब में 29 मध्य प्रदेश में 29, छत्तीसगढ़ में 24, केरल में 24, हरियाणा में 20, ओडिशा में 16, राजस्थान में 15, उत्तराखंड में 14, असम में 9, जम्मू कश्मीर में 9, झारखंड में 8, हिमाचल प्रदेश में 7, गुजरात में 7, गोवा में 7, तेलंगाना में 7, त्रिपुरा में 7, पुडुचेरी में 5, चंडीगढ़ में 4, मणिपुर में 3, सिक्किम में 2, बिहार में 2, अरुणाचल प्रदेश में 1 और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 1 मौत हुई है।
इसे भी पढ़ें-
Comments (0)
Facebook Comments (0)